UK : राज्य का ऐसा मंत्री जो खुद उतरा सड़कों, गलियों में गौवंश पकड़ने, देखिये VIDEO

ख़बर शेयर करें -
  • मंत्री खुद उतरे ग्राउंड जीरो पर, गौवंश को पकड़ते हुए दिखाई दिए सुरेन्द्र मोघा, जगी उम्मीद
  • मंत्री की कर रहे हैं लोग तारीफ, चलो कोई तो है मंत्री जो ग्राउंड जीरो में आकर खुद गौवंश पकड़ने में लगा हुआ है 
  • लेकिन सवाल भी उठकर तैर रहा है, २१वीं शदी में राज्य है और मंत्री को ऐसे गौवंश पकड़ने पड़ रहे हैं, बजाय अन्य कामों के 

ऋषिकेश :(मनोज रौतेला)  शुक्रवार को  तीर्थनगरी  से निराश्रित  गौ वंश हटाने का अभियान फिर से शुरू हुआ. लेकिन राज्य के लिए मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक शुक्रवार को ग्राउंड जीरो में दिखे….देहरादून में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन शिकायत अधिकारीयों ने ढंग से पूरी की या नहीं, इसको देखने खुद उस जगह गए जहाँ पर सड़क टूटी/धसी हुई थी. वहीँ से अधिकारी को विडियो कॉल कर हाल बताया…फिर हडकाया. वहीँ तीर्थ नगरी ऋषिकेश में भी मंत्री  ग्राउंड जीरो में दिखाई दिए.

इसमें सबसे विशेष बात यह रही.  समबन्धित मंत्रालय/विभाग/बोर्ड से जुड़े मंत्री सुरेन्द्र मोघा (पशु कल्याण बोर्ड के उपाधक्ष) राज्य मंत्री दर्जा  प्राप्त, खुद  निराश्रित  गौवंश को पकड़ते दिखाई दिए सड़कों, मोहल्लों, गलियों में. पहले तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ…..फिर पता लगा अरे ये तो मंत्री जी हैं. सफ़ेद कुर्ता पायजामा पहने,  गले में संतरे रंग का पट्टा डाले….मंत्री खुद आये हैं गौवंश पकड़ने, ऐसे में लोग मन ही मन सोचने लगे, फिर फुसफुसाने लगे…चलो कोई तो है जो ग्राउंड जीरो में काम कर रहा है. ख़ास कर मंत्री हो कर.  इससे  ऋषिकेश की यह विकट और  अहम समस्या से पार पाने की उम्मीद बढ़ सी…..गयी हैं. हालाँकि इससे पहले भी कई बार  प्रयास किये गए,  लेकिन गौ वंश फिर से ऋषिकेश के अन्दर चहलकदमी करते हुए लगातार दिखाई दिए. जो अब तक जारी है. अब खुद मंत्री ग्राउंड जीरो में उतरे तो लोगों को लग रहा है कुछ न कुछ तो होगा इस बार……!! खैर,

ALSO READ:  UK : CS, DGP समेत बरिष्ठ अधिकारीयों ने PM मोदी की होने वाली जनसभा स्थल का निरिक्षण किया

मंत्री जी के मुताबिक,  “शुक्रवार को नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड नंबर 38 के पार्षद राजू बिष्ट  के सहयोग से पशु कल्याण बोर्ड के उपाधक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा  के नेत्रत्व में व नगर निगम की टीम के सहयोग से शहर में घूम रहे निराश्रित गौ वंश को हटाने के लिए अभियान चलाया गया.  जिसमें 15 गौ वंशों को गाड़ी में भर कर मां मनसा गौशाला ट्रस्ट निरंजनपुर हरिद्वार भेजा गया।ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।अभियान में गौ सेवा दल की टीम हिति सनातनी,विजेंद्र मोघा,नवीन पांडे,आदित्य ऋषभ मोघा,कृष्णा,विकास,बिराजपाल पार्षद मुस्कान चौधरी कृष्ण शर्मा व नगरवाशियों के सहयोग से अभियान चलाया गया “

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग [PWD] की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

उल्लेखनीय है, गौ वंश के कारण कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं. कई घायल हुए हैं. किसी का हाथ टूटा तो किसी की कमर…लोग अपंग हो गए… कई सडक दुर्घटना हो चुकी हैं. ये गौवंश  किसानों की फसलों को चौपट कर गए कई जगह. आलम यह है, गौ वंश इस तरह मदहोश हो चुके हैं, और तो और स्कूटी तक में चढ़ जाते हैं. वाहनों को भी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं गौवंश की मानसिक हालत. अब ख़ास बात,  मंत्री जी खुद ऋषिकेश के रहने वाले हैं. IDPL सिटी गेट के पास ही मुख्य सड़क पर उनका चमकीला आशियाना है. ऐसे में कम से कम…राज्य के अन्य जगहों की तो नहीं,  कम से कम ऋषिकेश की इस विकट समस्या का वह निपटारा करेंगे…ऐसे लोग अब उम्मीद लगाये बैठे हैं.

Related Articles

हिन्दी English