डोईवाला में उपकोषागार खुलेगा, छह पद सृजित किए गए हैं

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
डोईवाला :देहरादून  जिले के   डोईवाला क्षेत्र के सरकारी कार्यालय तथा पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द डोईवाला में उपकोषागार खुलने जा रहा है वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला में उपकोषागार खोले जाने संबंधी प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दिया है। वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि डोईवाला उपकोषागार में छह पद सृजित किए गए हैं इनमें उपकोषाधिकारी के 01 पद, सहायक कोषाधिकारी का 01 पद, लेखाकार का 01 पद, सहायक लेखाकार के 02 पद, अनुसेवक एवं स्वच्छक के 01-01 पदों पर सृजित किए गए हैं।डॉ अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में स्थित कार्यालयों के कार्य सुगमतापूर्वक संपन्न किए जाने तथा क्षेत्र के अंतर्गत पेंशनरों की सुविधा के दृष्टिगत डोईवाला में उपकोषागार स्थापित किया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English