दिल्ली यूनिवर्सिटी में शाहरुख़ खान जिस कॉलेज से पढ़े उस कॉलेज में छात्रों ने किया गौऊशाला बनाने का विरोध

बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख़ खान इसी कॉलेज से पढ़े हैं. 1988 में उन्होंने कॉलेज पढ़ाई पूरी कर ली थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : नार्थ कैंपस के प्रतिष्ठित कॉलेज हंसराज कॉलेज में आजकल छात्रों का विरोध चल रहा है.दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज परिसर में गौ-संरक्षण और अनुसंधान केन्द्र की स्थापना का छात्रों ने विरोध किया है और वहां छात्राओं के लिए छात्रावास बनाने की मांग की।

Hansraj College, Delhi University

इस मामले में छात्र संगठन आगे आये हैं. खासतौर पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हंसराज कॉलेज इकाई ने इसका विरोध किया है और आरोप लगाया कि छात्राओं के छात्रावास के लिए तय स्थान पर ‘गऊशाला’ बनायीं जा रही है. गऊशाला का नाम स्वामी दयानंद गौ-संरक्षण और अनुसंधान केन्द्र रखा गया है. वहीँ इस मामले में कॉलेज की प्रधानाचार्य रमा शर्मा का कहना है कि केन्द्र में उन्होंने सिर्फ एक गाय रखी है और उसे अनुसंधान के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र जहां बनाया गया है वह खाली पड़ा हुआ था, वहां छात्रावास बनाना संभव नहीं है।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

ऐसे में छात्र संगठन और कॉलेज प्रशासन में तनातनी है. जो अन्य छात्र संगठन हैं उन्होंने भी इसका समर्थन किया है. वहां पर गऊशाला नहीं बनायी जानी चाहिए. इस मामले में प्रदर्शन का आयोजन एसएफआई ने किया था।हालाँकि, छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था ‘जन शिक्षा की रक्षा करें’, ‘छात्र कल्याण को प्राथमिकता दें’, ‘शिक्षा का भगवाकरण न करें’ और ‘हमारे कैंपस पर हमारा अधिकार है।’

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

वहीँ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था, ‘गऊशाला’ के निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उस जगह पर छात्राओं के लिए छात्रावास (हॉस्टल) बनाने की मांग की है.आपको बता दें बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख़ खान इसी कॉलेज से पढ़े हैं. 1988 में उन्होंने कॉलेज पढ़ाई पूरी कर ली थी. शाहरुख़ ने फ़रवरी 2016 में डिग्री ली थी कॉलेज से. दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ कैंपस के प्रतिष्ठित कॉलेज माना जाता है हंसराज कॉलेज.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English