देहरादून :हेलीकाप्टर क्रैश मामला…राज्य सरकार की तरफ से अब ये अपडेट आया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन  सी रविशंकर ने मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार को केदारनाथ से गुप्तकाशी को जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटना मंगलवार को प्रातः लगभग 11ः40 बजे हुई।  मृतकों में पायलट कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित कुल 07 यात्री थे।

 मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही प्राप्त होगी। जिलाधिकारी स्तर पर जांच बिठाई गई है। एस डी आर एफ तथा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।इस अवसर पर सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।
ALSO READ:  UK :नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क एवं जनसभा को किया संबोधित

Related Articles

हिन्दी English