हरिद्वार : चिल्ड्रंस डे पर एसएसपी हरिद्वार को अपनी स्कूल बस में पाकर गदगद हुए बच्चे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार :आज देहात क्षेत्र (मंगलौर) भ्रमण से वापस लौटते समय एसएसपी हरिद्वार  अजय सिंह सामने से आ रही स्कूल बस में अचानक चढ़ गए। जहां बच्चों के साथ खुशनुमा पल बिताते हुए उनको चिल्ड्रंस डे की शुभकामनाएं दी।

अचानक एसएसपी को अपने बीच पाकर आश्चर्यचकित हुए बच्चों को महोदय द्वारा चॉकलेट वितरित की गई एवं हल्के फुल्के अंदाज में कुछ सवाल भी पूछे गए जिस पर सही जवाब देने वाले छात्रों को दो-दो चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।चहल पहल के इस माहौल में बच्चों को “भविष्य के सपनों को साकार करने हेतु जरूरी टिप्स” दिए।

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

श्री अजय सिंह द्वारा पूर्व में भी बतौर एसपी सिटी देहरादून रहते हुए चिल्ड्रंस डे पर ऐसे ही अचानक बच्चों से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की गई थी।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English