श्रीनगर : ठंडी सड़क बनने की कवायद हुई तेज, डीएम खुद पहुंचे निरिक्षण करने, सड़क बन जाने से श्रीनगर को जाम से मिल सकेगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर/पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज श्रीनगर के गिरी गांव स्थित निर्माणाधीन कूड़ा टचिंग ग्राउण्ड, श्रीनगर-पौड़ी सड़क स्थित केदार फायरिंग के निकट, ऐठाना गांव के निकट व एच.एन.बी के ग्लास हाउस के निकट प्रस्तावित ठंडी सड़क के चिन्ह्ति स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देशित किया कि गिरी गांव में बन रहे कूडा टचिंग ग्राउण्उ में पीछे की तरफ सुरक्षा दीवार लगावाना सुनिश्चित करें जिससे बरसात के सीजन में भूस्खलन का खतरा न रहे। साथ ही निर्देशित किया की कूडा टचिंग ग्राउण्ड तक आने वाली सड़क को भी ठीक कर लिया जाए।

ALSO READ:  UK : कुंजापुरी पर्यटन मेला नरेंद्र नगर में निरंकारी सत्संग कार्यक्रम संपन्न

जिलाधिकारी डॉ. जोगदंडे ने आज श्रीनगर में अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण कर सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणाधीन टचिंग ग्राउण्ड में समस्त कार्य शीघ्र पूर्ण करवाकर प्लाण्ट प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिये जिससे श्रीनगर को कूड़े से निजात मिल सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने श्रीनगर-पौड़ी सड़क स्थित केदार फायरिंग के निकट से प्रस्तावित ठंड़ी सड़क के लिए चिन्ह्ति स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से श्रीनगर को जाम से निजात मिल सकेगी। उन्होंने ऐठाना गांव के निकट व एच.एन.बी के ग्लास हाउस के निकट भी प्रस्तावित ठंडी सड़क के चिन्ह्ति स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बधित अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रस्तावित सड़क का जियोलाजिकल सर्वे करायें तथा सड़क की डीपीआर तैयार कर लें। उन्होंने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देशित किया कि एच.एन.बी के अधिकारियोें से वार्ता कर साकारात्मक निर्णय निकालने का प्रयास करें साथ ही सयुंक्त टीम बनाकर प्रस्तावित सड़क सम्बधी निरीक्षण करें।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता पी.एस. बृजवाल, ई.ई लोनिवि आर.पी नैथानी, सहित सम्बधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English