ऋषिकेश : केदारनाथ आपदा बरसी-पूर्णानंद घाट पर महिला गंगा आरती में विशेष प्रार्थना हुई, मां गंगा से रौद्र रूप शांत रहने और चार धाम सफल की कामना की, वीडियो में देखिये आरती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरुवार शाम को पूर्णानंद घाट पर केदारनाथ आपदा में मारे गए श्रद्धालु, पुलिसकर्मियों और तीर्थपुरोहितों को दी श्रद्धाजंलि।

वीडियो में देखिये महिला गंगा आरती-

ऋषिकेश में   गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही  गंगा आरती में महिलाओं द्वारा उत्तराखंड के चमोली में डैम टूटने के हादसे के मृतकों को पूर्णानंद घाट में गंगाआरती के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने किया हवन पूजन । पूर्णानंद घाट पर विशेष गंगा आरती के जरिए मां गंगा से मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

पूर्णानंद घाट पर चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना में मृत आत्माओं की शांति के लिए मां गंगा में प्रार्थना की गई। महिलाओं ने संकल्प के साथ मां गंगा से अपना रौद्र रूप शांत रहने वह चार धाम सफल की प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर आपदा में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी।केदारनाथ त्रासदी की 9 वीं बरसी पर आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थपुरोहितों व पुलिस ने भी केदारनाथ में त्रासदी में मारे गए लोगों को याद किया साथ ही केदारघाटी के सैकड़ों लोगों की असमय मौत हो गई, कई महिलाओं ने अपनी मांग का सिंदूर खो दिया तथा उनकी याद में मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 16 जून 2013 की रात्रि में भीषण आपदा आने से केदारनाथ धाम में 14 पुलिस कर्मियों के साथ ही 4700 भक्तों की जान चली गई थी।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

महिला गंगा आरती में मुख्य रूप् से सुशीला, हरिओम शर्मा ज्ञानी, सेमवाल आचार्य अभिनव पोखरियाल डायरेक्टर नमामि गंगे स्पिरिचुअल, दिल्ली से आनन्द गुप्ता, रीता , डॉ. ज्योति शर्मा, अनीता , प्रमिला , सरिता आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English