स्पेन : मानव एकता सम्मेलन में स्वामी शंकर तिलक महाराज और रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने किये प्रवचन, जनमानस को वसुधैव कुटुम्बकम् का दिए सन्देश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

स्पेन/ऋषिकेश : स्पेन के मैड्रिड शहर में अंतर्राष्ट्रीय गीता आश्रम में सोमवार को नव एकता  सम्मेलन में प्रतिभाग  करते हुए वैदिक फाउंडेशन  धर्मालय आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी शंकर तिलक  महाराज एवं ऋषिकेश स्थित तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने समस्त जनमानस को मानव कल्याण से जोड़कर वसुदेव कुटुंबकम की बात कही. आपको बता दें, ऋषिकेश से महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज गए हुए हैं स्पेन. अपने दो माह के आध्यात्मिक दौरे पर गए हुए हैं. मानस मंदिर के महंत हैं रवि प्रपन्नाचार्य महाराज.

महाराज  ने कहा कि भारत एवं यूरोप की धरती का समस्त जनमानस के कल्याण के लिए किया जा रहे कार्य आध्यात्मिक चेतना जन जागरण के माध्यम से यही मानव एकता कहलाता है. जब हम सभी जाति संप्रदाय के सभी वर्गों को एक साथ मिलकर मानव मात्र के कल्याण की बात करते हैं.  मानव एकता सम्मेलन के दौरान विश्व  के कोने-कोने से आध्यात्मिक जिज्ञासु और अनेक प्रतिनिधि एकत्रित हुए.  जिन्होंने मानव एकता को आध्यात्मिकता के द्वारा कैसे अनुभव किया जा सकता है, इस विषय पर ध्यान दिया।सम्मेलन में  लोग  उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महाराज ने ध्यान-अभ्यास के ज़रिये अपने जीवन के उद्देश्य को अनुभव करने के बारे में बताया.  बताया, यह मानव शरीर एक सुनहरा मौका है. जिसमें कि हम अपने आपको जान सकते हैं. पिता-परमेश्वर को पाकर उनका अनुभव कर सकते हैं. ताकि हम अपने जीवन के मुख्य उद्देश्य जोकि परम पिता-परमेश्वर को पाना है, उसको इसी जीवन में पा सकें। इस अवसर पर शंकरी चैतन्य , स्वतंत्रता चैतन्य, रामदूत, दीपांजलि चैतन्य, फबियानी, अध्यक्ष गीता आश्रम, शुबरा शर्मा, सचिव भारतीय दूतावास, आल्ल्क शर्मा,मंदिर प्रबंधक, रानू, पूनम कुमार व् सैकड़ों भक्त, श्रद्धालु उपस्थित रहे.

ALSO READ:  तीन जगह चोरी करने वाले २ चोरों को रायवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English