हरिद्वार : हवा से बात करने वाली “सोनी” का छूटा साथ… हरिद्वार पुलिस में शोक की लहर… लुधियाना में चल रहा था इलाज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार :बुधवार को सुबह-सुबह लुधियाना के सरकारी अस्पताल से हरिद्वार “घोड़ा” पुलिस को मिली खबर “हम सोनी को बचा नहीं पाए”, दुःख देने वाली थी। 2019 में हरिद्वार 🐴 पुलिस का हिस्सा बनी सोनी बेहद चपल और चंचल थी। 2021 महाकुंभ समेत 2019 से 2022 तक सभी महत्वपूर्ण स्नान ड्यूटी पर अपनी इतराती ~ बलखाती चाल से भीड़ को नियंत्रित करने में कई बार इसको शाबाशी मिली। सुंदर कदकाठी व चाल के कारण ही 26 जनवरी परेड में सोनी🐴को पायलट ड्यूटी पर लगाया जाता था।

ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

लगभग 7 वर्ष 10 महीने की उम्र पश्चात आज सोनी ने जाने-माने अस्पताल ‘गुरु अंगद वेटरनरी एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब’ में अंतिम सांसे ली। प्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ अश्वनी कुमार द्वारा बताया गया कि “सोनी के आंख में इंफेक्शन था जो कि काफी फैल गया था, हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया”

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

पोस्टमार्टम प्रक्रिया उपरांत साथ में गए पुलिस जवानों द्वारा प्रिय घोड़ी सोनी का लुधियाना में ही नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English