ऋषिकेश में बेटे ने माँ को गोली मारी, एम्स में भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • घायल मां उषा देवी एम्स ऋषिकेश में भर्ती, सिर में लगी गोली
  • नशे ने एक और घर बर्बाद कर दिया, मां को ही गोली मार दी बेटे ने 
  • आरोपी सुमित गौड़ घटना के बाद फरार, पुलिस तलाश में जुटीऋषिकेश : ऐसे भी कलयुगी बेटे होते हिं…..तीर्थनगरी में एक बेटे ने अपनी मां को ही गोली मार दी. सर पर लगी है गोली, एम्स हॉस्पिटल में भर्ती है पीडिता, हालत नाजुक है. ममला  विस्थापित क्षेत्र का है.  आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक कुमार राठी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 9.15 बजे की है. पुलिस के अनुसार,  गोली की आवाज सुन कर आस पास के लोग एकत्रित हुए तो हैरान रह गए. एम्स रोड स्थित  आम बाग विस्थापित कालोनी है, यहाँ पर  सुमित गौड़ (32 वर्ष) अपनी मां उषा देवी के साथ रहता है। बतया  जा रहा है,  शराब आदी होने की वजह से यह सब हुआ है. आरोपी शराब का आदि था. मां ने टोका तो कहासुनी हुई और गोली मार दी. बेटा शराब पी कर घर आया, मां ने टोका बेटे को. ऐसे क्योँ पी कर आया है घर ? रोज रोज तेरा यही हाल है. नशा शरीर, परिवार केलिए अच्छा नहीं होता है. लेकिन बेटे को माँ की ये बातें नागवार गुजरी और बेटे ने  तमंचे से मां को गोली मार दी.

     

    गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.चौकी प्रभारी ने बताया कि उषा देवी के सिर पर गोली लगी है. हालांकि, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. आरोपित सुमित गौड़ मौके से भाग गया था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. बताया कि सुमित अविवाहित है. वह लंबे समय से शराब का आदी है. मामले में पुलिस दबिश दे रही है आरोपी को पकड़ने के लिए. घटना के बाद हर कोई हैरान है….लोग बोल रहे हैं ये कैसा बेटा हुआ जो मां को ही गोली मार दी.

Related Articles

हिन्दी English