यूपी : अमेठी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका..कांग्रेस प्रदेश सह समन्वयक ने स्मृति ईरानी के सामने थामा भाजपा का दामन..

स्मृति इरानी ने अमेठी से जो रिश्ता बनाया..वो अब हो रहा और मजबूत : भाजपा प्रवक्ता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से है जहाँ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति इरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल किया।भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि अमेठी का आम-ओ-खास सभी स्मृति इरानी के साथ हैं। पिछले 10 वर्षों में स्मृति इरानी ने अमेठी से जो अपना रिश्ता बनाया है। वह हर आने वाले दिन के साथ और मजबूत होता जा रहा है। यही वजह है कि अब लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था। लेकिन, उन्होंने स्मृति व भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। विकास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहाकि स्मृति की अगुवाई में अमेठी हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने एवं पेपर लीक प्रकरण के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English