पूर्व मंत्री की कार को फेंका पानी में…श्रीलंका में हालात विकट, हिंसा, विरोध प्रदर्शन के बीच मृत पाए गए सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद-वीडियो देखिये-

सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच, सोमवार को सत्तारूढ़ पार्टी का एक सांसद गोली लगने के कारण मृत पाया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कोलंबो : भारत के पडोसी देश श्रीलंका में ठीक नहीं चल रहा है. देश के हालात खराब होते जा रहे हैं. ऐसे में सरकार के समर्थक और विरोधियों के बीच जारी हिंसक झड़प के बाद स्थिति और खराब होती जा रही है. सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच, सोमवार को सत्तारूढ़ पार्टी का एक सांसद गोली लगने के कारण मृत पाया गया है…@Risemelbourne हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है, देखिये आप भी—

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सांसद के वाहन को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया था, जिसके बाद वह घटनास्थल से भाग खड़े हुए। ऐसे भी आरोप लगाए गए हैं कि सांसद अमरकीर्ति अतुकोरला ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक रहे लोगों पर गोलियां भी चलाईं. हालांकि बाद में वो खुद पास ही में एक इमारत में मृत पाए गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, एक द्वीप-व्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया था, लेकिन कर्फ्यू को धता बताते हुए लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कथित तौर पर सत्तारूढ़ सांसदों और स्थानीय नेताओं के कई घर जला दिए गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को बुलाया गया है.

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

आपको बता दें, श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है. देश मुख्य रूप से भोजन, ईंधन, दवा, रसोई गैस की कमी और कई घंटों तक बिजली कटौती के कारण महीनों लंबे विरोध प्रदर्शन झेल रहा है. पिछले शुक्रवार से कोलंबो और उसके उपनगरों के निवासी रसोई गैस और ईंधन की अनुपलब्धता के विरोध में सड़कों पर जाम लगा रहे हैं. सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन गोटबाया राजपक्षे ने अपनी सरकार को हटाने और एक सर्वदलीय मंत्रिमंडल के साथ देश चलाने का विकल्प चुना है. कुछ दिनों पहले भारत ने भी मदद भेजी थी श्रीलंका. वहां के लोगों ने भारत की तारीफ की थी ऐसे समय बड़े भाई की तरफ भारत ने मदद की है जिसका हम शुक्रगुजार हैं करके.Pic Credit:Internet 

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English