श्यामपुर चौकी प्रभारी पर लगा अभद्रता करने का आरोप अधिवक्ता के द्वारा, कार्रवाई कर ट्रान्सफर की मांग

आक्रोशित लोग पहुंचे श्यामपुर चौकी, प्रभारी निरीक्षक को दिया शिकायती पत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी ने श्यामपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है. इस सम्बन्ध में एक शिकायती पत्र सौंपा गया प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को. जिसकी कॉपी डीजीपी, एसएसपी, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश, को भी भेजी गयी है.

दो दिन पहले IG गढ़वाल और एसएसपी देहरादून बाकायदा अपने अधिनास्तों को हिदायत दे कर गए थे हर एक ब्यक्ति से कुशल ब्यवहार रखना है. चाहे आम आदमी हो या बहार से आया हुआ यात्री. लेकिन अगर यह सही है तो  यह मामला कुछ और ही दिखाता है. जहाँ तक पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की बात करें तो. अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी का कहना है, शिकायती पत्र प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नाम पर शिकायती पत्र दिया गया है जिसमें विषय के तौर पर श्यामपुर चौकी प्रभारी द्वारा अभद्रता  किए जाने के संबंध में शिकायती पत्र लिखा है. साथ इसमें कहा है “महोदय सादर   अवगत कराना है कि आज दिनांक 24 मार्च 2024 को सुबह लगभग 10:00 बजे श्यामपुर चौकी ऋषिकेश जिला देहरादून में प्रार्थी लालमणि रतूड़ी एक पीड़ित परिवार के साथ समाजसेवी एवं अधिवक्ता होने के नाते पहुंचा था. जहां पर चौकी प्रभारी पंकज जी द्वारा पीड़ित राहुल मिश्रा व उनकी माताजी श्रीमती कमलावती वह उनके पति को डराने धमकाने व अपशब्द कहने लगे तथा उनके पुत्र को उसका करियर खराब करने की धमकी देने लगे. जब मेरे द्वारा पंकज जी के इस कथन का विरोध किया गया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे जैसी सैकड़ों अधिवक्ता गली-गली घूम रहे हैं तथा पंकज जी द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा प्रार्थी को चौकी से धक्के मार कर बाहर निकलने को कहा गया. जिससे समस्त अधिवक्ताओं के प्रति उक्त चौकी प्रभारी पंकज कुमार जी की दूषित मानसिकता झलकती लगती है. अतः  श्रीमान जी से विनम्र प्रार्थना है कि उक्त चौकी प्रभारी पंकज कुमार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उक्त चौकी से स्थानांतरण किया जाना न्यायोचित  एवं आवश्यक है. जिससे समस्त क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके.”  इसकी प्रतिलिपि पीड़ित अधिवक्ता रतूड़ी ने  पुलिस क्षेत्राधिकारी,  ऋषिकेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, प्रभारी जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण देहरादून, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड और प्रभारी निरीक्षक LIU ऋषिकेश को भेजी गई है.  सम्बंधित मामले में शाम के वक्त पीड़ित अधिवक्ता रतूड़ी व् अन्य आक्रोशित  लोग श्यामपुर चौकी पहुचे थे.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश महापौर  शम्भू पासवान पहुंचे त्रिवेणी घाट, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

शिकायत पत्र –

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English