श्री बदरीनाथ धाम के कपाटट बंद की प्रक्रिया के तहत आज मंगलवार को श्री गणेश जी के कपाट शाम सात बजे बंद हो गए

पंच पूजा के पहले दिन श्री गणेश जी के कपाट बंद हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

श्री बदरीनाथ धाम: 14नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18नवंबर शाम को बंद होने है कपाट बंद की प्रक्रिया के तहत आज मंगलवार को श्री गणेश जी के कपाट शाम सात बजे बंद  हो गए ।आज प्रात: मंदिर प्रांगण से श्री गणेश जी को पूजा-अर्चना पश्चात श्री बदरीश पंचायत में विराजमान किया गया तीर्थयात्रियों ने दिनभर श्री गणेश जी के दर्शन किये।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, केदार सिंह रावत, संजय थपलियाल, सतीश मैखुरी, राजेंद्र पुरोहित, हरेंद्र कोठारी आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के अंतर्गत दूसरे दिन बुद्धवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे।

Related Articles

हिन्दी English