ऋषिकेश : श्री भरत मंदिर पूज्य ब्रह्मलीन अशोक प्रपन्नाचार्य की पुण्य स्मृति में चल रही नौ दिवसीय भागवत कथा का अनेक प्रसंगों के साथ हुआ यादगार विश्राम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरूवार को श्रीमद्भागवत कथा के नवम दिवस पर कथा व्यास पूज्य वेदांती जी महाराज ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की मार्मिक कथा के साथ अनेक भावपूर्ण व्यवहारिक प्रसंगों को भक्तों को श्रवण कराया जिसमें प्रभु कृष्ण के 16 हजार शादियां के प्रसंग के साथ, सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथायें सुनाई। इन कथाओं को सुनकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जीने श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर व्यास जी महाराज वेदांती जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया.

ALSO READ:  ऋषिकेश में हुडदंग, दो को किया पुलिस ने गिरफ्तार

कथा समापन के दौरान पूज्य डा राम कमल वेदांती जीने भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही जिससे सभी लोग धर्म की ओर अग्रसर हो। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही भक्तो को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का 9 दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। कथा के समापन के बाद महाराज ने श्री भरत मंदिर परिवार की सुख समृद्धि की कामना और कल्याण का आशीर्वाद दिया और कहा कि गोलोक वासी पूज्य महंत अशोक प्रपन्नाचार्य जी के धर्म मार्ग के संपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश परिवार को दिया ।इस अवसर पर श्री भरत मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के नवम दिवस पर कथा में श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, हर्ष वर्धन शर्मा,वरुण शर्मा, मधुसूधन शर्मा,महंत रवि प्रपन्नाचार्य, दीप शर्मा, रामकृपाल गौतम आदि सहित हजारों स्रोता उपस्थित रहे.

ALSO READ:  UK : अर्थ एवं संख्या निदेशालय एवं सी.पी.पी.जी.जी, नियोजन विभाग द्वारा 'Data Harmonization-Building Data Linked Governance System' विषयक कार्यशाला का शुभारम्भ किया

Related Articles

हिन्दी English