ऋषिकेश : वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : उत्तराखंड तीर्थ नगरी ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता पुर्तगाल में होने वाली आगामी वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत के किक बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित होने वाली उत्तराखंड की शिवानी गुप्ता विदेश की धरती पर 70 किलो भार वर्ग लाइट कांटेक्ट इवेंट, किक लाइट इवेंट में चुनौती पेश करेंगी।

ALSO READ:  UK :स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति : मुख्यमंत्री धामी

इस अवसर पर वाको इंडिया किक बॉक्सिंग अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं उत्तराखंड एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कोटनाला, ओम प्रकाश मल, महासचिव सत्येंद्र कुमार, देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, महासचिव अलक्षेंद्र सिंह, समाजसेवी विपिन डोगरा,समाज सेवी राजकिशोर, समाजसेवी प्रिंसी रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा,प्रदीप कोहली एवम शहर के गणमान्य लोगों खेल प्रेमियों ने शिवानी गुप्ता को चयन के लिए बधाई दी भारतीय किकबॉक्सिंग टीम पुर्तगाल के लिए 18 नवंबर को रवाना होगी।

Related Articles

हिन्दी English