कोटद्वार : शेर खान गिरफ्तार…युवाओं में स्मैक का जहर घोलने के आरोप में स्मैक के साथ दबोचा गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : युवाओं में स्मैक का जहर घोलने वाला  नशा तस्कर शेर खान स्मैक के साथ हुआ गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्वेता चौबे द्वारा नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त शेर खान को जोनपुर कोटद्वार से 7.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ALSO READ:  UK : सेवा संकल्प अभियान से सशक्त हो रही उत्तराखंड की मातृशक्ति : भावना मेहरा

पुलिस की अपीलः-
यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने में देकर एक नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग कर अपनी भूमिका निभायें।

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

अभियुक्त का नाम पताः-
शेर खान पुत्र अब्दुल करीम, निवासी जौनपुर कालीदास मार्ग, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी (गढ़वाल उम्र-33 वर्ष)।

बरामद मालः-
7.50 ग्राम अवैध स्मैक

पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0- 287/2022, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

ये रही पुलिस टीमः-
• उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन
• उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा सीआईयू
• आरक्षी 202 ना0पु0 राहुल फोर सीआईयू
• आरक्षी 150 ना0पु0 संतोष कुमार
• आरक्षी 211 ना0पु0 हरीश

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English