ऋषिकेश :आमरण अनशन पर बैठी शकुंतला रावत को पुलिस ने देर रात उठाया, भेजा दून हॉस्पिटल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। युवा न्याय संघर्ष समिति के तत्वाधान में कोयल घाटी तिराहे पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन के मामले में खबर आ रही है… देर रात आमरण अनशन पर बैठी शकुंतला रावत को पुलिस ने एहतियातन उठा लिया है।

शकुंतला रावत के आमरण अनशन को राविवार को 5 दिन हो गए थे। हालांकि इससे पहले शनिवार रात भी पुलिस आई थी लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वहां से चली गई थी। रविवार सुबह मेडिकल टीम आई थी लेकिन देखकर मेडिकल टीम भी चली गई थी वापस। अब रविवार देर रात फिर से पुलिस आयी और उठा कर ले गयी। उसके बाद रावत को एम्बुलेंस से देहरादून हॉस्पिटल भेज दिया है।

 

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने बताया “शकुंतला रावत को देर रात पुलिस उठा कर ले गयी है। उसके बाद दून हॉस्पिटल भेज दिया गया है।उनको चोट भी लगी है।” देर रात का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें जयेन्द्र रमोला को पुलिस पकड़ रही है,रोक रही है और साथ ही एंबुलेंस में शकुंतला रावत को ले जाया जा रहा है।इस दौरान महिला पुलिस भी रहीं मौजूद। वहीं उषा चौहान ने आरोप लगाया सरकार ऐसा क्यों कर रही है ? रात में अंधेरे में इस तरह उठाना सही नहीं है और इतनी दूर देहरादून उन्हें क्यों भेजा गया जबकि नजदीक हॉस्पिटल एम्स मौजूद था।

ALSO READ:  UK : एम्स, ऋषिकेश में ओपीडी मरीजों व तीमारदारों को किया हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक

आपको बता दें  वनन्तरा रिसोर्ट की महिला कर्मचारी की हत्या की मामले में वीआईपी के नामों के उजागर करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवा न्याय संघर्ष के बैनर तले लोग धरना दे रहे हैं कोयल घाटी तिराहे पर।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English