पौड़ी : डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जनपद के शाहरूख को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 आशीष चौहान ने गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जनपद के शाहरूख को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किये हैं। जिला बदर किये गये अपराधी शाहरूख पुत्र मो0 अतीक, निवासी स्टेडियम कॉलोनी, लकड़ी पड़ाव थाना कोटद्वार का समाज में भय व्याप्त है। जिसके चलते जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अपराधी को 6 माह के लिए जिला बदर किया है। उन्होंने निष्कासन अवधि के दौरान अपराधी पर कड़ी नजर रखने तथा जनपद की सीमा में प्रवेश न करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Related Articles

हिन्दी English