UK : चमोली में UKD के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर कई सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गोपेश्वर/चमोली : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण के नेतृत्व में आज गोपेश्वर स्थित राजकीय वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा आश्रम के उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक कैटल भेंट की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा, “आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब समाज के हर वर्ग तक सम्मान, अपनापन और सुविधाएं पहुंचें। हमारे बुजुर्गों ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा समाज और देश के निर्माण में लगाया है। उनके बीच स्वतंत्रता दिवस मनाना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।” इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने राजकीय आश्रम पद्धति पहुंचकर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से मुलाकात की। बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा आवश्यक राशन की व्यवस्था की गई। इस दौरान बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम और देश के प्रति जिम्मेदारियों के साथ आजादी के महत्व के बारे में बताया गया।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

बृजमोहन सजवाण ने कहा, “देश की आजादी केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। आज के बच्चे ही देश और उत्तराखंड का भविष्य हैं। हमें उन्हें शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना होगा।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ा है और सेवा, सम्मान तथा जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, दशोली ब्लॉक अध्यक्ष एवं युवा प्रकोष्ठ से सौरभ बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ:  यूपी : सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English