UK : CS, DGP समेत बरिष्ठ अधिकारीयों ने PM मोदी की होने वाली जनसभा स्थल का निरिक्षण किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून  : मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को पीएम दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही।

ALSO READ:  UK: स्वर्गाश्रम में गीता आश्रम से निकली भव्य भगवान जगन्नाथ की यात्रा

मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से एक ओर दिल्ली – एनसीआर से देहरादून पहुँचने का समय कम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बूस्ट मिलेगा।इस अवसर पर मुख्य सचिव डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून  सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रमेन्द्र सिंह डोभाल एवं नगर आयुक्त  नमामी बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री धामी ने अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, वर्षों बाद गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण बना यादगार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English