संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ऋषिकेश द्वारा  मानव श्रृंखला बनाकर दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा  महाराज एवं निरंकारी राजपिता  के पावन आशीर्वाद से विश्व को वैश्विक प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के संकट से बचने हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन के विषय अनुरूप आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर त्रिवेणी घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवम त्रिवेणी घाट रोड पर मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे प्रारंभ होकर 12:00 तक चला। जिसमें दिल्ली से पहुंचे मुख्य संचालक एस.के. जुनेजा जी के निर्देशन में सेवादल, एस. एन. सी. एफ. व साध संगत के वॉलिंटियर्स ने घाट परिसर व उसके चारों ओर आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़ा इकट्ठा किया। जिसको नगर निगम के वाहनों द्वारा उचित स्थान पर पहुंचाया गया।त्रिवेणी घाट रोड पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के (एस एन सी एफ) वॉलिंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के थैले इस्तेमाल करने एवम नो प्लास्टिक यूज/ बीट एयर पॉल्यूशन / स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश दिया।उसके पश्चात पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने एवं प्लास्टिक बैग्स प्लास्टिक बोतल को  इस्तेमाल नही करने की शपथ भी ली गई।मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाने अति आवश्यक है। घरों के गीला और सुख कूड़ा अलग-अलग एकत्र करना जरूरी है ताकि गीले कूड़े से खाद एवं सूखे कूड़े को रिसाइकल किया जा सके। वही नदियों को साफ करने के बजाय उन्हें गंदा ना करें ताकि उन्हें साफ ही ना करना पड़े।कार्यक्रम को सफल बनाने ने गंगा सेवा समिति से भरपूर सहयोग किया। नगर निगम से सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, MIS एक्सपर्ट गुरमीत सिंह, अमित मोनियाल एवं, क्षेत्रीय संचालक, ब्रांच संयोजक, संचालक, ज्ञान प्रचारक, साध संगत के सैकड़ो वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English