शातिर ईनामी गौ तस्कर सलीम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर गोंडा से है जहाँ नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम से बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश अब्दुल सलीम के पैर में गोली लगी है वही नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को भी गोली लगी हैं।

बदमाश द्वारा चलाई गई गोली संतोष सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जहां थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे हैं वहीं 25 हजार के इनामी बदमाश गौ तस्कर अब्दुल सलीम के पैर में गोली लगी है और उसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। दअरसल अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र का रहने वाला अब्दुल सलीम काफी दिनों से पुलिस की गिरफ्त से दूर था और उसके ऊपर गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज थे। गोकशी के मामले में पुलिस को काफी दिन से इसकी तलाश थी और आज नवाबगंज थाना क्षेत्र में इसके पाए जाने की सूचना मिली। पुलिस और एसओजी टीम ने दबिश दी तो गौ तस्कर सलीम भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की।

ALSO READ:  UK :स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले "आटो गैंग" के 2 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग की और बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसको अस्पताल ले जाया गया। गौ तस्कर सलीम खान के कब्जे से तमंचा, कारतूस, 6 गोवंश और गंडासा बरामद हुआ है। पुलिस सलीम पर केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ALSO READ:  UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English