सहारनपुर : अमन और आपसी भाईचारे के साथ अदा की जुमे की नमाज, कोम व मुल्क के अमनों-अमन की मांगी दुआएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर कस्बे में जुमे की नमाज जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से शांति और भाईचारे के साथ अदा की गई और कोम व मुल्क अमनों-अमान के लिए दुआएं मांगी।कस्बे की शाही जामा मस्जिद, बस स्टैंड वाली मस्जिद, मनिहारान वाली मस्जिद, जाहिदिया मस्जिद, मदरसा कसरूलउलूम वाली मस्जिद, मस्जिद अबूबकर, आदि मस्जिदों में जुमे की नमाज शांति और भाई चारे के साथ संपन्न हुई नमाज के बाद कोम व मुल्क की तरक्की एवं अमनो अमान के लिए दुआएं मांगी गई।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे, वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू, पूर्व चेयरमैन शाह महमूद हसन,भाजपा नेता अनिल सिंघल, राकेश गाबा, समाजसेवी मोहम्मद अहमद काजमी, मियां पीरू, मास्टर जमील अहमद, सभासद हफीज कुरैशी, नौशाद मलिक, फराज अहमद, राव जहीर अहमद, पूर्व सभासद मिर्जा फजलुर रहमान, आसिफ नबी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अवनीश अग्रवाल, व्यापारी नेता वशिष्ठ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English