सहारनपुर: दो पीड़ित महिलाओं सहित कई लोगों ने उप जिलाधिकारी को लेखपालों की लिखित शिकायत देकर लगाई न्याय की गुहार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बेहट। एक ओर जहां पर योगी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने में लगी है वही तहसील के कई लेखपाल पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला उस समय सामने आया जब दो महिलाओं ने देहरादून से पहुंचकर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दो लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

बुधवार को देहरादून से पीड़ित दो महिलाएं वर्तिका गुप्ता व बलप्रीत कौर अपने परिवार के लोगों के साथ उपजिलाधिकारी दीपक कुमार के कार्यालय पहुंची ओर तहसील के दो लेखपालों के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाया कि उक्त लेखपालों द्वारा उनकी जमीन हड़पने की नियत से उन पर नाजायज तरीके से दबाव बना रहे हैं ओर ऐसा न करने पर उनके पतियों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि दोनों लेखपाल क्षेत्र में एक गैंग बनाकर कार्य करने में लगे हैं ओर लोगों को डरा धमकाकर उनकी जमीनों को हड़पने के कार्य करने में लगे हैं। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि उक्त लेखपालों ने नाजायज तरीके से अपार संपत्ति भी अर्जित कर रखी हैं जिसकी जांच कराई जानी नितांत आवश्यक है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि एक लेखपाल का जन्मस्थान बेहट तहसील का गांव जहानपुर हैं ओर काफी समय से इसी तहसील में तैनात हैं।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

अपनी शिकायत में दोनों शिकायत करने वाली महिलाओं ने लेखपाल रविकांत सैनी बोधन सिंह राकेश के द्वारा प्रार्थी गण की भूमि पर गुंडागर्दी के बल पर जबरदस्ती कब्जा करने के आरोप भी लगाए है! उधर एक अन्य शिकायत में देहरादून के निवासी मातवर वर्मा ने लेखपाल रविकांत और बृजभूषण चौहान पर ऐसे ही गंभीर आरोप लगाते हुए एक और प्रार्थना पत्र भी एसडीएम बेहट को दिया है! इसमें भी लेखपाल पर अवैध संपत्ति अर्जित करने उसकी जांच कराने तथा कार्यवाही करने की मांग की गई है।पीड़ितों की शिकायत के संबंध में जब उप जिलाधिकारी दीपक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दो लेखपालों की शिकायत मिली है जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English