दुःखद : बैराज में चौकी इंचार्ज की डूबने से मौत, होली के बाद बैराज गए थे सिपाही के साथ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : पुलिस महकमे से दुःखद खबर आयी है. काठगोदाम चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह की गौला बैराज में डूबने से निधन हो गया है. होली खेलने के बाद गौला बैराज में ड्यूटी के दौरान काठगोदाम चौकी इंचार्ज की डूबने से निधन हो गया.

वहां पर उसी दौरान एक ब्यक्ति डूबने लगा जिसका नाम दीपक कोरंगा है उसी दौरान अमरपाल उसको बचने के चक्कर में खुद भी जान गँवा बैठे. सिपाही के साथ वे गौला बैराज गए थे, उसी दौरान डूब रहे सिपाही को गोताखोर ने बचाया. अमरपाल उसी दौरान लोगों को बाहर भेज रहे थे ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. आज होली खेलने के बाद दरोगा अमरपाल सिंह खुद बैराज गये थे अचानक में उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया. जिनको निकालाने का पूरा प्रयास किया गया और उसके बाद उन्हें तत्काल इलाज हेतु नजदीक के एक निजी हॉस्पिटल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मृतक चौकी इंचार्ज अमरपाल सिंह काशीपुर के रहने वाले थे.

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुँचे. इस अत्यंत ही दुखद घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर हैं. पुलिस महकमे ने एक युवा अधिकारी खो दिया.आपको बता दें हल्द्वानी, कुमाऊं क्षेत्र में होली आज खेली गयी है.

ALSO READ:  UK :काठगोदाम के रानीबाग में गार्गी नदी और घाटों पर चला महा स्वच्छता अभियान

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुःख ब्यक्त किया दरोगा के निधन पर–

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English