ऋषिकेश : लेखिका ममता जोशी की किताब ” शिखरों के स्वर” पुस्तक का हुआ विमोचन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • शिखरों के स्वर में 82 कविताएं हैं जिसमें प्रकृति ममता सहित अन्य विषयों पर कविताएं हैं।
ऋषिकेश :शनिवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में देहरादून की लेखिका लेखिका की कविताओं की किताब का विमोचन किया गया। शिखरों के स्वर किताब में 82 कविताएं है, जिसमें प्रकृति, मां सहित अन्य विषय चुने गए हैं। किताब की लेखिका के अनुसार कोरोना काल के दौरान उनका रुझान कविताएं लिखने की तरफ रुझान हुआ। जिसका संकलन कर उन्होंने कव्यांस प्रकाशन से प्रकाशित किया है ।ममता जोशी ने कहा कि आज बच्चे मोबाइल पर ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें किताबों की तरफ मोड़ कर मोबाइल की लत से दूर किया जा सकता है, क्योंकि किताबें ही किसी भी समाज के विकास का आईना बन सकता है। इस  दौरान शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों और साधु समाज ने दी नवोदित कवित्री को शुभकामनाएं।

Related Articles

हिन्दी English