ऋषिकेश :जल पुलिस बचा लायी दिल्ली के रहने वाले इस कावड़िये को गंगा नदी की खतरनाक लहरों के बीच से, देखिये वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) त्रिवेणी घाट पर बुधवार को समय दोपहर लगभग 01:00 बजे गोकुलपुरी दिल्ली से 5 कावड़ियों का दल त्रिवेणी घाट गंगा नदी में स्नान करने के लिए आया हुआ था। घाट पर स्नान करने के दौरान एक कांवड़िया गंगा नदी की गहराई में स्नान करने लगा व तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा।

 

यह सब देखकर साथी कावड़ियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घाट पर गस्त /बचाव ड्यूटी कर रहे जल पुलिस के जवान अलर्ट हुए और जवानों में विनोद सेमवाल, हरीश गुसाईं, अनूप चंदोला, मनीष कुमार की नजर बहते हुए युवक पर पड़ी तो जल पुलिस ने अविलंब कावड़िये को बचाने के लिए उफनती गंगा में छलांग लगा दी। लगभग 50 मीटर बाह चुके कावड़िये को बचाने में जल पुलिस को आखिरकार सफलता मिली। उसके बाद कावड़िये को को सकुशल किनारे लाया गया. युवक के साथियों से बचाये गए कावड़िये का नाम पता पूछने पर उनके द्वारा रामप्रकाश पुत्र राजेश्वर उम्र 45 वर्ष निवासी गोकुलपुरी दिल्ली बताया गया। कावड़िये को प्राथमिक उपचार के बाद साथी कावड़ियों के सुपुर्द किया गया।कावड़ियों द्वारा कहा गया कि भोलेनाथ की कृपा से ही आज हमारा साथी आप (जल पुलिस) के कर्मियों की सहायता से बच पाया है।

ALSO READ:  UK :CM की सख्ती, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई

कावड़ियों द्वारा जल पुलिस का धन्यवाद किया गया और बम-बम भोले के जयकारों के साथ त्रिवेणी घाट से विदा हुए।गौरतलब है के पिछले 1 माह से पहाड़ों पर लगातार बर्षा के कारण गंगा नदी उफान पर है और जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. जल पुलिस द्वारा इससे पहले कांवड़ यात्रा के दौरान भी त्रिवेणी घाट पर 5 कावड़ियों को डूबने से बचाया जा चुका है।आपको बता दें, त्रिवेणी घाट पर जल पुलिस चौकी लोगों को बचाने के लिए बनायी गयी है. त्रिवेणी घाट पर इन जल पुलिस कर्मियों का काफी अच्छा योगदान रहा है अभी तक लोगों की जान बचाने में.

Related Articles

हिन्दी English