ऋषिकेश : गंगा मैया का आशीर्वाद लेने विराट कोहली पहुंचे पत्नी अनुष्का और बेटी के साथ दयानन्द आश्रम

विराट और अनुष्का अक्सर उत्तराखंड आते रहते हैं, इससे पहले कुछ दिन पहले मुक्तेश्वर भी आये थे दोनों बेटी के साथ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ पहुंचे तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे हैं. भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ दयानंद आश्रम पहुंचे हैं और कल इनके विभिन्न धार्मिक कार्य अनुष्ठान होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 में अपने आध्यात्मिक गुरु दयानंद सरस्वती से मुलाकात करने पहुंचे थे और तब से लेकर यह आश्रम काफी देश विदेश में मीडिया में चर्चा है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में निरंकारी संत समागम, रक्तदान जागरूकता रैली निकालकर किया जनजागरूक

सोमवार देर शाम विराट कोहली दयानंद आश्रम में पहुंचे हैं पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा व बेटी वामिका के साथ सबसे पहले उन्होंने पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के भी दर्शन किए और उसके बाद नजदीकी गंगा घाट पर संतों के साथ गंगा आरती भी की. उनके साथ में योगा ट्रेनर भी रुके हैं. मंगलवार की सुबह योगाभ्यास करने के बाद पूजा अर्चना के बाद वह आश्रम में एक सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग लेंगे।विराट कोहली और अनुष्का उत्तराखंड आते रहते हैं. विराट का ससुराल भी उत्तराखंड में ही है. आपको बता दें अनुष्का शर्मा का घर भी देहरादून में है और उनके रिश्तेदार, मामा की तरफ से भी देहरादून में परिवार रहता है. विराट कोहली के आने के बाद जैसे ही खबर फैली देश विदेश का मीडिया भी यहाँ पहुंचने लगा है.

ALSO READ:  ऋषिकेश में 15 सितंबर को ‘रुद्र राग—श्री महाकाल संध्या’ बनेगी मुख्य आकर्षण

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English