ऋषिकेश : बेहद खतरनाक रेस्क्यू…बचा लाये गंगा नदी में बहते घनश्याम को जल पुलिस कर्मी और आपदा राहत दल के ये 6 जवान….वीडियो में देखिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :शुक्रवार को एक ब्यक्ति नाव घाट पर स्नान करते समय बाह गया गंगा नदी में. सबसे मुख्य बात है गंगा नदी के मुख्या धारा में बह गया. ऐसे में लगभग नामुमकिन होता है किसी को बचा पाना. ऐसे में देवदूत बन कर आये आपदा राहत दल, जल पुलिस कर्मी. एक तरह से दूसरी जिंदगी मिली है घनश्याम को.

वीडियो में देखिये—————>>>>>>>>>>>>

ब्यक्ति त्रिवेणी घाट के पास ही नाव घाट में स्नान कर रहा था उसका पैर फिसलने से तेज बहाव में आ गया और बहाव में आकर बीचो-बीच गंगा नदी के मुख्यधारा में बहने लगा. यह देखते ही वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जल पुलिस चौकी को दी तुरंत. जल पुलिस चौकी में तैनात जल पुलिस कर्मचारियों और आपदा रहत दल कर्मियों ने बिना देर किए चौकी से अपनी राफ्ट निकाल कर वह अन्य जरूरी रेस्क्यू के उपकरण की सहायता से सभी गंगा नदी में गए. लगभग 800 से 900 मीटर दूर साईं घाट के पास से युवक को सकुशल रेस्क्यू का लिया लिया गया. एक तरफ से यह दूसरी जिंदगी है ब्यक्ति के लिए. नहीं तो पानी मटमैला होनी की वजह से और ज्यादा बढ़ने से ब्यक्ति का पता नहीं चल पता. क्योँकि आजकल पहाड़ों में बारिश हो रही है उसकी वजह से पानी का रंग भी नीले से मटमैल हो गया है.

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

घनश्याम को रेस्क्यू टीम सकुशल किनारे ले कर आयी. उसके बाद घनश्याम को त्रिवेणी घाट चौकी लाया गया. नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम घनश्याम पुत्र कलम उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम नवाबवाला रोड छिद्दरवाला बताया. फिर घनश्याम को साथ आए उसके जीजा संजय थापा पुत्र ललित निवासी नवादा छिद्दरवाला के सुपुर्द किया गया. मुश्किल लेकिन सफल रेस्क्यू करने के बाद घनश्याम और जीजा  ने बचाव कर्मियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया.

ALSO READ:  UK : भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक संपन्न हुई देहरादून में

जो जांबाज बचावकर्मी और देवदूत बन कर 6 कर्मी आये सामने, उनके नाम हैं———————–

1 कॉन्स्टेबल तेज सिंह,
2 नायक रवि बालिया
3 कॉन्स्टेबल हरीश गुसाईं
4 गोताखोर विनोद सेमवाल
5 कॉन्स्टेबल पंकज जखमोला
6 कॉन्स्टेबल सुभाष तोमर और
7 स्थानीय युवक पवन फूलवाला

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English