ऋषिकेश : मेयर अनिता ममगाई का वेरीफाइड फेसबुक पेज “हैक”, कोतवाली में शिकायत दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : हैकर्स की नजर ऋषिकेश नगर निगम की वेब साइट तक भी पड़ गयी है. ऋषिकेश नगर निगम अनिता ममगाई का वेरिफाइड फेसबुक पेज हैक हो गया है. यह जानकारी निगम के जनसम्पर्क अधिकारी अजय बिष्ट द्वारा मीडिया को दी गई. इस मामले में कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी गई है. पुलिस का आईटी सेल मामले की जांच में जुट गया है.

ऋषिकेश नगर निगम महापौर के जनसंपर्क अधिकारी अजय बिष्ट ने बताया है कि ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता ममगाई का वेरीफाइड फेसबुक पेज किसी अज्ञात के द्वारा हैक कर लिया गया है. बिष्ट तुरंत अपने आईटी सेल को जानकारी दी उसके बाद उन्हें पता चला किसी अज्ञात द्वारा पेज हैक कर लिया गया है. उसके बाद पेज पर खेलों की अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही है और वर्ष 2022 की भी सारी पोस्ट जारी साइट से डिलीट मार दी गई है. वेबसाइट में नगर निगम से सम्बंधित काफी पोस्ट अपलोड थी जिनमें फोटोग्राफ, वीडियो और टेक्स्ट दोनों थी. हालाँकि प्रमुख पेज पर जो पोस्ट थी वे सब डिलीट कर दी गई हैं. कुछ लोगों की प्रतिक्रया भी आयी हैं उस पोस्ट जिसमें अंदेशा जाता रहे हैं पेज शायद हैक हो गया है और पोस्ट पर प्ब्जी खेलने सम्बन्धी बात कही गई है.

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

बाकी फोटो और वीडियो केटेगरी में जो पोस्ट की गई थी वे साइट पर दिख रहीं हैं. लोगों को लगातार वेबसाइट से जानकारी मिलती रहती थी निगम के कार्यों की. बिष्ट ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि यदि मेयर के वेरीफाइड फेसबुक पेज के ठीक होने तक कोई भी भ्रामक और गलत पोस्ट अपलोड की जाती है तो इस पोस्ट की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी. ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी को दी गई तहरीर में फेसबुक के वेरीफाइड पेज से छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है. इससे पहले भी कई मंत्रालयों की वेबसाइट की हैक होने की ख़बरें आती रहीं हैं. मामले में पुलिस विभाग का आईटी सेल जांच में जुट गया है.

Related Articles

हिन्दी English