ऋषिकेश: शुक्रवार को अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित स्मृतिवन में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव सप्ताह का भव्य पौध रोपण और पौध वितरण के साथ हुआ समापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शुक्रवार को अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित स्मृतिवन ऋषिकेश में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव सप्ताह का भव्य पौध रोपण और पौध वितरण के साथ विश्राम होगया

वन विभाग ऋषिकेश क्षेत्र,नगर निगम ऋषिकेश द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अठुर भागीरथी स्वयं सहायता समूह के साथ हैप्पी होम स्कूल एवं जिला प्राविधिक सेवा के विधिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ताओं, स्थानीयों ने बड़ी संख्या में वनमहोत्सव के अवसर पर पौध रोपण में प्रतिभाग किया।शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण प्रमुख एवं स्मृतिवन संचालक समूह के अध्यक्ष पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने कहा कि वन से ही जीवन का महत्व है।जीवन के लिए पौध रोपण सतत अभियान है।इस लिए हम वन महोत्सव को समापन बिल्कुल न कहें,बल्कि समापन के स्थान पर विश्राम शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए।यदि वनीकरण और पौधरोपण का समापन होगया तो हमारी प्रकृति और संस्कृति को प्रभावित होने से हम रोक नहीं सकते।इस लिए युवा पीढ़ी को पौधरोपण का महत्व समझाना होगा।यह कार्य मातृ शक्ति सहज रूप से कर सकती हैं।वनविभाग के अनुभाग अधिकारी वन दरोगा स्वयम्बर दत्त कंडवाल ने कहा कि फ्यूचर के लिए फारेस्ट जरूरी है।ऐसे साझा प्रयासों से वन संरक्षण में मदद मिलेगी।पौध रोपण के बाद स्थानीयों को औषधीय और फलदार पौध वितरण की गई ।

इस अवसर पर नगर निगम के एमआईएस एक्सपर्ट गुरमीत सिंह, वनविभाग के अनुभाग अधिकारी वन दरोगा स्वयंबर दत्त कंडवाल,वनबीट अधिकारी ईश्वर सिंह गुसाईं,अठुर भागीरथी समूह के सचिव रमेश चन्द्र बेलवाल,पर्यावरण कार्यकर्ता श्याम लाल,मोहन लाल,महिला सदस्यगण सीता देवीनेगी,शीला बेलवाल,बिंदेश्वरी देवी,सुशीला देवी,सरोजनी देवी,हैप्पी होम विद्यालय की उपप्रधानाचार्य प्रतिभा सरन,समाजसेविका नीलम चमोली,बिमला नौटियाल,रेखा सजवाण,सविता काला,शशि राणा,विधिक सेवा कार्यकर्ता विभा नामदेव,मीनाक्षी कपरूवान,ममता रमोला,रेखा शर्मा,लक्ष्मी देवी,वनकर्मी देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, मोहित मलेठा,मित्र पाल, तरुण कुमार,मोहित कुमार,शिवा,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English