ऋषिकेश :केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने ऋषिकेश की विभिन्न योजनाओं के लिए 21 करोड़ की धनराशि की निर्गत, मेयर ने दिल्ली में मुलाकात कर जताया आभार

जगमगायेगा आस्थापथ व बाईपास मार्ग,कूड़ा उठान के लिए मिलेंगे 20 नये वाहन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ट्रिपल इंजन की सरकार में केन्द्रीय शहरी एवं पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से तीर्थ नगरी के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
  • केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने ऋषिकेश की विभिन्न योजनाओं के लिए 21 करोड़ की धनराशि की निर्गत
  • मेयर ने तीर्थ नगरी की जनता की तरफ से केन्द्रीय मंत्री का जताया आभार

ऋषिकेश : ट्रिपल इंजन की सरकार में केन्द्र सरकार के शहरी एवं प्रेटोलियम मंत्रालय के सहयोग के चलते तीर्थ नगरी ऋषिकेश में 21 करोड़ रूपये की धनराशि से विकास की विभिन्न योजनाएं धरातल में उतरेगी।नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने नई दिल्ली में पेट्रोलियम, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के चतुर्दिक विकास को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। देवभूमि के अंतरराष्ट्रीय महत्व को देखते हुए केन्द्रीय शहरी एवं प्रेटोलियम मंत्री ने 21 करोड़ की धनराशि से विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की बात कही। महापौर अनीता मांगें ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून रोड़ स्थित इन्द्रमणि बडोनी चौक से बाईपास मार्ग स्थित जोकि राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो चुका है उसका कायाकल्प केन्द्रीय प्रेटोलियम मंत्रालय करेगा । जिसके तहत गुमानीवाला स्थित अगापे स्कूल तक जगमग लाईटें लगाई जायेंगी। इससे योजना का लाभ योग नगरी स्टेशन के जरिए लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियो को भी मिलेगा।

ALSO READ:  UK :पहलवान के पास गर्दन ठीक करने गयी महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, बनभूलपुरा में ७ अवैध क्लीनिक सील

महापौर के मुताबिक केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ऋषिकेश नगर निगम को कूड़ा उठान के लिए बीस नये वाहन भी देगा जिसका लाभ निगम के तमाम चालीस वार्डो की जनता को मिलेगा। महापौर के अनुसार तीर्थ नगरी के शहर के विकास के दौरान केन्द्रीय मंत्री से हुई शहर के ड्डैनेज सिस्टम में सुधार के लिए भी अत्याधुनिक तकनीक की मशीनों सहित अंडर ग्राऊण्ड कूड़ा घर भी बनाये जायेगें। यहीं नही आस्थापथ में मुंबई की तर्ज पर बेहद आकर्षक लाईंटे लगाने में भी केन्द्रीय शहरी एवं पेट्रोलियम मंत्रालय नगर निगम को सहयोग करेगा।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

महापौर ने बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री द्वारा उन्हें मुलाकात के दौरान पूर्ण आश्वस्त किया गया कि आपके द्वारा ऋषिकेश के विकास को लेकर आपके जो भी सुझाव आयेंगे उसमें हर संभव सहयोग किया जायेगा। मुलाकात के दौरान विकास कार्यों की विभिन्न योजनाओं के लिए 21 करोड़ रूपये की सौगात दिए जाने पर महापौर ने देवभूमि की जनता की ओर से केन्द्रीय शहरी एवं पेट्रोलियम मंत्री का आभार जताया।महापौर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से शहर में कई अभूतपूर्व विकास कार्य सरपट रफ्तार के साथ धरातल पर उतरेंगे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English