ऋषिकेश : UKD ने पूर्व सैनिक विरेन्द्र नौटियाल को केंद्रीय संगठन मंत्री बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को मजबूत करने के लिए नयी जिम्मेदारियां दी हैं. उन्हीं में से विरेन्द्र नौटियाल भी हैं. जो पूर्व सैनिक भी हैं जो सेना से अधिकारी के पद से सेवानिवृत हैं.. साफ छवि भी है.ऋषिकेश निवासी नौटियाल को  संगठन ने केंद्रीय संगठन मंत्री बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी है. नौटियाल, 2022-23 में यूकेडी के महानगर ऋषिकेश अध्यक्ष रहे हैं. 2024-25 में केंद्रीय सचिव उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के रहे 2026 में.  वर्तमान में केंद्रीय संगठन मंत्री यूकेडी के तौर उनको अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उत्तराखंड क्रांति दल का केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक श्यामपुर, ऋषिकेश में हुई है. दो दिवसीय बैठक में पार्टी की आगामी दिशा और दशा तय करने के लिए ३६ सूत्रीय प्रस्ताव भी रखे गए हैं. बैठक में उक्रांद के फाउंडर सदस्य से लेकर संरक्षक और पदाधिकारी, कार्यकर्ता सभी मौजूद रहे. जिम्मेदारी मिलने के बाद विरेन्द्र नौटियाल ने कहा, उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं उसको मई सहर्ष स्वीकार करता हूँ. पार्टी ने जो विश्वास जताया है. उसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार ब्यक्त करता हूँ. साथ ही विश्वास दिलाता हूँ पार्टी को मजबूत करने के लिए आम जन के बीच जायेंगे. संगठन को मजबूत करेंगे.  आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

ALSO READ:  UK :श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यूकेडी कार्यकारिणी ने किए भगवान भविष्य बद्री के दर्शन; सुभाई गाँव में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान
Ad

Related Articles

हिन्दी English