UK : देवलचौड़ खाम हल्द्वानी पहुंच दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने सरस्वती देवी के निधन पर परिहार परिवार से मिल शोक सांत्वना प्रकट की

पीपलपानी 27 सितम्बर यानी रविवार को होगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • 16 सितंबर को हुआ था निधन सरस्वती देवी (86) का
  • दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट ने परिहार परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की
  • मंत्री भट्ट कालाढूंगी के निवासी हैं, संगठन के काम के काफी निपुण माने जाते हैं
  • वे हरियाणा में अपनी संगठनात्मक कार्यों का लोहा मनवा चुके हैं

    स्वर्गीय सरस्वती देवी

हल्द्वानी : उत्त्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट (उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद)उत्त्तराखण्ड सरकार, पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा, उत्त्तराखण्ड, पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन)भाजपा, हरियाणा) ने रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ खाम गांव में परिहार परिवार के घर पहुंचकर अपनी सांत्वना प्रकट की। काली माता मंदिर के पास विजयपुरम स्थित पूर्व सैनिक  गोपाल सिंह परिहार का परिवार वर्षों से रहता है। उनकी धर्मपत्नी सरस्वती देवी (86) का लंबी बीमारी के चलते 16 सितंबर को निधन हो गया था। रविवार शाम  6 बजे भट्ट ने परिवार से मुलाकात कर शोक प्रकट किया और अपनी सांत्वना प्रकट की।

सरस्वती देवी कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनका उपचार कई हॉस्पिटल्स में चला लेकिन आखिरकार बुधवार को उन्होंने दोपहर 1 बजे लगभग घर पर अंतिम सांस ली।  पीपलपानी 27 सितम्बर यानी रविवार को होगा.   इस दौरान भट्ट ने उनके पुत्र नन्द किशोर परिहार (नानक) से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना।प्रकट की। पुत्र CISF में एसिस्टेंट कमांडेंट पद पर पटना में पोस्टेड हैं। माता के निधन से 4 दिन पहले वे छुट्टी काट कर गए थे।  इस दौरान स्थानीय युवा प्रधान किशन सिंह दर्मवाल, पूर्व सैनिक और बॉक्सर रहे गजेंद्र सिंह ज्याला,गोपाल सिंह परिहार,  चंदन सिंह हर्नवाल, मनोज रौतेला, गीता परिहार,डॉक्टर विनीता  परिहार बिष्ट, वंदना परिहार, भूपेंद्र सिंह परिहार,तिलक नेगी, गोपू रौतेला, नंदी मेहरा, रमा हर्नवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English