ऋषिकेश : ये दो नाबालिक युवक हुए घर से गायब, परिजन पहुंचे कोतवाली, पुलिस और परिजन द्वारा तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : 3 मार्च 2022 को वादी जगदीश जोशी पुत्र कांति राम जोशी निवासी नेहरू मार्ग ऋषिकेश देहरादून के द्वारा कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी गई कि मेरा पोता अनमोल जोशी पुत्र चंडी प्रसाद निवासी नेहरू मार्ग ऋषिकेश देहरादून उम्र लगभग 17 वर्ष दिनांक 3 मार्च 2022 को लगभग 12:00 बजे अपने दोस्त स्वजल चौहान पुत्र धन सिंह चौहान निवासी नेहरू मार्ग ऋषिकेश देहरादून उम्र 17 वर्ष के साथ बिना बताए कहीं घर से चले गए हैं हमने दोनों की काफी तलाश की है लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है अतः निवेदन है कि अनमोल जोशी एवं स्वजल चौहान उपरोक्त की गुमशुदगी दर्ज करने की कृपया करें| प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या- 115/22 धारा-363 आईपीसी के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है और दोनों नाबालिगों की तलाश जारी है.

ALSO READ:  UK : राज्यसभा सीट के लिए BJP प्रत्याशी  दिनेश आर्य ने किया नामांकन

नाम पता गुमशुदा गण-
1- अनमोल जोशी पुत्र चंडी प्रसाद निवासी नेहरू मार्ग ऋषिकेश देहरादून उम्र 17 वर्ष

हुलिया-
रंग-गोरा, कद-5 फुट 2 इंच, आंख कान नाक औसत
पहनावा- लाल रंग का हूड, काले रंग का लोवर, काले रंग का जूता

2- सुजल चौहान पुत्र धन सिंह चौहान निवासी नेहरू मार्ग ऋषिकेश देहरादून
हुलिया-
रंग-गोरा, कद-5 फुट 6 इंच, आंख कान नाक औसत
पहनावा- नीली जैकेट, नीली जींस, जूता

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English