ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट पुलिस द्वारा यात्री का खोया पर्स लौटाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  दिनांक 6.6.2025 को दोपहर सुनील शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी पटियाला पंजाब ने त्रिवेणी घाट चौकी हाजिर आकर बताया के उनकी पत्नी का एक लेडीज पर्स घाट पर स्नान करने के दौरान कही गुम हो गया है।सूचना पर त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को साथ लेकर घाट पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया व त्रिवेणी घाट के तमाम CCTV कैमरों को खंगाला गया। काफी मसक्कत के बाद भी कुछ पता नही लग पाया।अंत मे सर्विलांस की मदद मदद ली गयी। मोबाइल फ़ोन की लोकेशन की मदद से पुलिसकर्मियों द्वारा पर्स को ढूंढ निलाला।जिसमें 10000 (दस हजार रु नगद),मोबाइल फ़ोन, कान के टॉप्स, बैंक के ATM, व अन्य जरूरी दस्तावेज थे।पर्स को चौकी लाकर सुनील शर्मा और उनकी पत्नी के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

हिन्दी English