ऋषिकेश : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे ट्रांजिट कैंप, परखी व्यवस्था 

पत्रकातों से वार्ता में उन्हूने शिरोबगड़ समस्या, केदारनाथ में व्यापारी हड़ताल और ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में हो रही समस्या पर बात की

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शनिवार को शाम के वक्त अचानक ट्रांजिट कैंप पहुंचे. इस दौरान उन्होंने  यात्रियों को   दी जा रही सुविधाओं  को तो देखा ही साथ यात्रियों से बातचीत भी की. इस दौरान उन्हूने खुद जाकर परखी हर एक चीज. उन्होंने पूछा  पंखे चल रहे हैं या नहीं ? पीने का पानी उपलब्ध है या नहीं, शौचालय कैसे हैं साफ़ सफाई है या नहीं इन सब का उन्होंने खुद जा क्र  निरिक्षण भी  किया. शनिवार को  मध्य प्रदेश के दौरे से आने के बाद सतपाल महाराज ने  तुरंत  ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश का रुख  किया.
ऋषिकेश में शुरुवाती दो दिन में अव्यवस्था  होने के बारे में पूछने पर उन्हूने कहा जो लोकल लोग डोली ले कर आये थे ऊपर पहाड़ में, वे अधिक आ गए थे इसलिए वहां थोड़ा व्यवधान हुआ है. लेकिन आपको पता है जब फिल्म शुरू होती है तो काफी भीड़ एकत्रित होती है. ये ब्यवस्थित हो जाएगी. हमने निर्देश दे दिए हैं पंजीकरण की संख्या को दो तीन दिन कम किया जाए. उसको हम ठीक कर लेंगे.  हम लोकल लोगों के अधिकारों का भी ख्याल रखना होता है. उनको रोक नहीं सकते थे.
इस दौरान सतपाल महराज ने सबसे पहले ट्रांजिट कैंप पहुंचकर पंजीकरण काउंटर देखा अन्दर जाकर क्या-क्या कमियाँ वहां पर हैं उसके बाद वहां मौजूद स्टाफ से  उन्हूने पूछा कोई समस्या तो नहीं हो रही है अब पंजीकरण कराने में ?  उसके बाद मेडिकल रूम में भी स्टाफ से पूछा मरीज कितनी आ रहे हैं उनको कोई समस्या तो नहीं हो रही है ? कोई गंभीर मरीज तो नहीं है इत्यादि. उन्हूने  पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा केदारनाथ धाम में ब्यापारियों की जो समस्या थी उस पर बात हो गयी है उनकी, उन्हूने काम शुरू कर दिया है. सिरोबगड़ सड़क समस्या पर कहा राज्य सरकार इस पर आने वाले समय में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है. हम नए प्रोजक्ट के साथ इस इलाके को कवर करेंगे ताकि आने-जाने वालों को दिक्कत न हो भविष्य में.  सरकार हर यात्री को सुविधा दे रही है. कोई यात्री मायूश न हो. हर एक यात्री दर्शन कर लौटे. सबकी यात्रा मंगलमय हो यही हम चाहते हैं.  . उसके बाद उन्हूने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश देते हुए वे देहरादून के लिए रवाना हो गए. इस दौरान सीओ सिटी संदीप नेगी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश सती, नि  पार्षद प्रमोद शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English