ऋषिकेश : शिवपुरी इलाके में गंगा में दो भाई सहित तीन पर्यटक डूबे, एक का शव बरामद (वीडियो)

डूबने वालों में दो भाई दिल्ली के रोहिणी के और एक नजफगढ़ का रहने वाला है

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: मंगलवार को शिवपुरी क्षेत्र में तीन पर्यटक गंगा नदी में डूब गए.जिसमें से एक का शव बरामद हो चुका है. दो की तलाश जारी है. जल पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर सर्च अभियान चला रही है. जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में शिवपुरी के समीप मंगलवार की दोपहर गंगा में नहा रहे दिल्ली निवासी दो भाई समेत तीन युवक डूब गए. एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है.

वीडियो देखिये—->>>>

पुलिस के मुताबिक युवकों में दो भाई शुभम और कार्तिक शामिल थे. दोनों गंगा में डूब गए. इनमें शुभम का शव बरामद किया गया है. आइटीबीपी कैंप के समीप गंगा में नहा रहे थे कुछ पर्यटक. लेकिन उनको अंदाजा नहीं था पानी उनको खींच लेगा और जान पर बन आएगी. थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शिवपुरी आइटीबीपी कैंप के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली से आए नौ पर्यटक गंगा में नहा रहे थे. इस बीच दो भाई समेत तीन युवक गंगा में डूब गए. वहीँ रहत व् बचाव अभियान के दौरान एक युवक का शव हुआ बरामद है. आजकल पहाड़ों में पानी गिरने से पानी का रंग भी मटमैला हो गया है और पानी भी काफी बढ़ गया है. ऐसे में सतर्क रहने की जरुरत है. वहीँ घटना स्थल के नजदीक मौजूद जल पुलिस की टीम को सूचित किया गया. व्यासी चौकी से भी एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया. SDRF सब इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया. पुलिस के मुताबिक शुभम (22 वर्ष) पुत्र मोहनलाल निवासी डी-2, 79/80 सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली का शव बरामद किया गया है. उसका भाई कार्तिक (20 वर्ष) पुत्र मोहनलाल निवासी सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली-85 और साथी दीपांशु (20 वर्ष) पुत्र अजय सिंह निवासी गली नंबर चार हरकुल विहार नजफगढ़ दिल्ली गंगा में लापता है.

ALSO READ:  UK :महिलाओं की कृष्णलीला में गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग

नौ लोगों का दल दिल्ली से घूमने आया हुआ था. ये सभी लोग यहां कैंप में रुके हुए थे. जिनमें से यह तीनों युवक गंगा में डूब गए. शुभम और कार्तिक का तीसरा भाई भी इनके साथ घूमने आया था, लेकिन वह नहाने नहीं आया, बल्कि कैंप में ही रुका हुआ था.

Related Articles

हिन्दी English