ऋषिकेश : बैराज-लक्षमण झूला मार्ग पर बरसाती नाले में एक परिवार 3 लोग बहे, 14 साल की बालिका का शव बरामद, दो की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बैराज लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत बरसाती नाले में एक ही परिवार के बहे 03 सदस्यों में से एक 14 वर्षीया बालिका का शव बरामद कर लिया है. मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में अन्य की खोज जारी।

मंगलवार को थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत बैराज लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर वन विभाग गेस्ट हाउस के पास बरसाती नाले में एक महिला व उसके बच्चे बह गये थे। जिस पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस व SDRF की टीम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में कल से लगातार रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

ALSO READ:  UK :टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

रेस्क्यू कार्य के दौरान आज दिनांक 15.08.2023 को एक बालिका तेजस्विनी उर्फ गौरी (उम्र-14 वर्ष) पुत्री गोपाल शर्मा नि0- रानी मन्दिर लक्ष्मणझूला के शव को बरामद कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। पुलिस, SDRF, जल पुलिस, वन विभाग की टीम व स्थानीय नागरिकों द्वारा रेस्क्यू का कार्य करते हुये अन्य की खोज लगातार जारी है। आपको बता दें, यह क्षेत्र ऋषिकेश से लगता हुआ है लेकिन जिला पौड़ी लगता है.

Related Articles

हिन्दी English