ऋषिकेश: ये है देश भक्ति-25 हजार रूपये यूक्रेन से लौटी निशा ग्रेवाल ने डोनेट किये मेयर अनीता ममगाईं के माध्यम से पीएम रिलीफ फंड में

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतवासी हर जगह सुरक्षित :अनिता ममगाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • यूक्रेन-रूस जंग के बीच महफूज घर लौटी छात्रा निशा ग्रेवाल ने मेयर के माध्यम से पीएम रिलीफ फंड में डोनेट किए 25 हजार रूपये

ऋषिकेश : पैसा नहीं देखिये बल्कि मन की सोच देखिये…देश के लिए..रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में भारत के तमाम स्टूडेंट्स भी वहां फंस गए हैं। उनकी सुरक्षित वतन वापसी के लिए मोदी सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है।देवभूमि ऋषिकेश की एक और बेटी निशा ग्रेवाल अपने घर लौटी तो यह लम्हा भावुक करने वाला था। गढी श्यामपुर में रहने वाली निशा यूक्रेन से महफूज लौट आई हैं।

ALSO READ:  UK :नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में प्रवेश के प्रकरण में 2 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किए गये प्रयासों से बची जान के बाद भावुक छात्रा पिता राजकुमार, माता गीता देवी व भाई पियूष के साथ आज दोपहर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई से उनके कैम्प कार्यालय में मिली और उनके माध्यम से पीएम राहत कोष में 25 हजार रुपये डोनेट किए। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय स्टूूडेंट्स को सुरक्षित निकालने के लिए शिद्दत के साथ जुटी हुई है। तमन्ना त्यागी के बाद ऋषिकेश की एक और बेटी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते सुरक्षित घर लौटी है।

ALSO READ:  दुबई के प्रिंस ने की मुलाकात भारतीय घायल पायलट  कैप्टन स्मित मच्छार से

यह लम्हा ना सिर्फ उसके परिवार बल्कि हम सबके लिए भावुक करने वाला है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतवासी देश-विदेश हर जगह सुरक्षित है। इस दौरान चेतन शर्मा,पंकज शर्मा, पवन शर्मा, विपिन पंत,संदीप शास्त्री,रोमा सहगल,विवेक गोस्वामी, मनीष मनवाल, सुजीत यादव,राजीव गुप्ता, राजू शर्मा, गौरव कैंथोला, महेंद्र बर्मा आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English