ऋषिकेश : 8 लोगों के सर्च अभियान में जुटी उफनती गंगा नदी में SDRF ढालवाला की टीम, आज पशुलोक बैराज से भीमगौड़ा बैराज तक रहेगा सर्च

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एस डी आर एफ टीम ढालवाला ने गंगा नदी में पिछले कुछ दिनों में गायब हुए लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन सुबह 8 बजे से शुरू किया और अभी जारी है. शाम तक जारी रहेगा. SDRF ढालवाला के इंस्पेक्टर कवीन्द्र सिंह सजवाण ने बताया, टीम आज पशुलोक बैराज से भीमगोड़ा बैराज तक सभी सम्भावित जगहो पर करेगी सर्च. टीम द्वारा पशुलोक बैराज से भीम गोडा बैराज तक, गंगा भोगपुर, गौहरी माफी, शयमपुर क्षेत्र, परमार्थ घाट हरिद्वार आदि जगह पर सर्च कर रही है. एस डी आर एफ टीम द्वारा 2 राफ्ट से नदी में किया जा रहा है सर्च.  आपको बता दें हाल ही में कौडियाला, नीम बीच, लक्ष्मणझूला से लापता कुल 8 ब्यक्तियों का किया जा रहा है सर्च. जिसमें 16 जुलाई गुमानीवाला इलाके के अमित ग्राम के 28 नंबर गली के रहने वाले तीन किशोर भी हैं.

ALSO READ:  UK : नदी बहाव इलाके में फंसी हरियाणा की युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू

16 जुलाई को नीम बीच से गंगा नदी में गायब हो गए थे तीनों. उसके बाद इनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. उसके अलावा अलग अलग समय पर और दिन में 5 अन्य लोग भी गंगा नदी में डूब गए थे उनका भी सर्च अभियान जारी है. बरसात के कारण उफनती गंगा नदी में SDRF की टीम को अभियान में मुश्किलात का सामना भी करना पड़ रहा है. लेकिन SDRF लगातार लगी है सर्च अभियान में. सभी के परिजन ऋषिकेश पहुंचे हुए हैं.

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English