ऋषिकेश : हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे: राकेश सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरूवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह के निजी कार्यालय में आगामी 11 मार्च 2023 को होने वाली विधानसभा ऋषिकेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी के संबंध में आज बैठक की गई।

महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि 11 तारीख को होने वाली विधानसभा ऋषिकेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार (लल्लू) व हाथ से हाथ जोड़ो हरिद्वार लोकसभा प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं सह–प्रभारी नव प्रभात जी मौजूद रहेंगे और बाजार भ्रमण कर राहुल गांधी का संदेश जो उन्होंने पूरे देश में भारत जोड़ों यात्रा से पहुंचाने का काम किया पूरे देश को एकजुट करने का काम किया व प्रत्येक कांग्रेस नेता कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का काम करेंगे ताकि आने वाले नगर निकाय के चुनाव, लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिल सकें।

ALSO READ:  UK: CM पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा हल्द्वानी टीम द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन

बैठक में शलेंद्र बिष्ट, महानगर महामंत्री रजनीश सेठी, दीपक जाटव, पार्षद राधा रमोला, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद गुरविंदर सिंह गुर्री, पार्षद भगवान सिंह पंवार, किशोर गौड़, विकास खुराना, बृज भूषण, सिंग राज पोशवाल, जितेन्द्र पाल पाठी, वैशाख पयाल, संजय शर्मा, विक्रम भंडारी, ऋषि सिंगल, रुकम पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English