ऋषिकेश : मनेरीभाली कालोनी में महापौर ने लगाया जनता दरबार…नशे की सर्वाधिक समस्याओं पर मेयर दिखी सख्त

क्षेत्र के खंडरनुमा भवनों को धवस्त करने को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : नगर निगम के वार्ड संख्या चालीस की मनेरीभाली कालोनी में महापौर अनिता ममगाई ने जनता दरबार लगाकर जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न जनसमस्याओं का जहाँ विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कराया गया वहीं सड़क,नाली,खडंजे ,पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए महापौर ने निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मनेरीभाली कालौनी में महापौर के जनता दरबार में मौलिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के अलावा सर्वाधिक समस्याएं क्षेत्र में नशे के पनपते अवैध कारोबार को लेकर सामने आयी।क्षेत्रवासियों द्वारा जनता दरबार में महापौर को अवगत कराया गया कि क्षेत्र में नशे के कारोबारियों ने विधुत एवं सिचाई विभाग के जर्जर भवनों में अपने अड्डे बना रखे हैं। यहां दिनभर नशेड़ियों का उत्पात रहता है। सांझ ढलने के बाद परिवार की बहु बेटियों का घर से निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। साथ ही उनमें असुरक्षा की भावना भी पनपनी शुरू हो गई है। महापौर द्वारा तत्काल समस्या की गंभीरता को देखते हुए सिचाई एवं विधुत विभाग के अधिकारियों से या तो खंडरनुमा भवनों के जीर्णोद्धार करने अथवा उन्हें धवस्त कराने के लिए निर्देशित किया। महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि इसपर विभागीय कारवाई ना हुई तो जनहित में निगम स्वयं इन जर्जर भवनों को धवस्त करेगा जिसका हर्जा खर्चा भी विभाग से वसूला जायेगा। जनता दरबार में क्षेत्र के दो पार्कों के जीर्णोद्धार सहित सड़कों के निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा रखे जाने पर महापौर ने अवगत कराया कि प्रत्येक वार्ड के लिए बीस बीस लाख रुपये विकास कार्यों के लिए दिए गये हैं। यहां भी तमाम आवश्यक विकास कार्य जल्द ही सम्पन्न करा दिए जायेंगे।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त राहुल गोयल, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट,जगत नेगी, अवर अभियंता संदीप रतूड़ी, विनय बलोदी, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, अमित नेगी, पुष्कर बंगवाल ,आरती ,अंकुर गुजरात, सुधा असवाल, रीना जोशी, कमला, सीमा वर्मा, रेखा देवी, सरिता देवी, डॉलर कंडवाल, स्वराज गुजराल, विमला पवार, बीना, सुमित, बाला,लक्ष्मी दिलावर, संगीता सेमवाल, कुशुम रावत, बंटी मनिहरन, रजनी भंडारी आदि मोजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English