ऋषिकेश :खदरी खड़क माफ में थम नहीं रही हाथी की आमद, फिर दिखा एक दांत वाला गजराज (वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश।श्यामपुर की न्याय पंचायत ग्राम सभा खदरी खड़क माफ आबादी वाले क्षेत्र में हाथी की आमद थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार की तड़के सुबह 5:05 बजे चोपड़ा फार्म, भागीरथी पुरम,खदरी रोड पर हाथी विचरण करता नजर आया,जिसकी सारी चहलकदमी क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इससे पूर्व हाथी 8 मई,20 मई को भी दस्तक दे चुका है। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को जब गजराज नजर आया उनकी सांसे अटकी रह गई, हाथी को देख कर।

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

वीडियो देखिये–गजराज का—

क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने कहा हाथी बाउंड्री वॉल तोड़कर क्षेत्र में घुस रहा है, वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, हाथी खुलेआम क्षेत्र में अपनी दस्तक दे रहा है, आये दिन फसलों को नुकसान हो जा रहा है.स्थानीय नागारिक समाजिक कार्यकर्ता नवीन नेगी ने बताया हाथी की आमद क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।वन विभाग अपनी ‌लापावाही से बाज नहीं आ रहे। आबादी वाले क्षेत्र में जनता की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं वन विभाग के द्वारा।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों में हाथी की दहशत से भय बना हुआ है‌, आबादी वाले क्षेत्र में विशालकाय हाथी के आने से लोगों में डर का माहौल पैदा हो रखा है। हाथी की अमाद को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English