ऋषिकेश : भल्ला फार्म में फलदार बृक्षों पर आरी चलाने का मामला…युवा कांग्रेसी हुए एकत्रित बनाई आगे की आंदोलन की रणनीति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शनिवार को विस्थापित कॉलोनी में युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता एकत्रित हुए. मुद्दा था फलदार बृक्षों पर जो आरी चल रही है उस पर लगाम लगाईं जाए और आगे की क्या रणनीति रहेगी. ऋषिकेश कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने बैठक कर श्यामपुर ग्रामसभा के भल्लाफार्म में फलदार वृक्षों को लगातार काट रहे लोगों पर कार्यवाही ना किये जाने पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई युवा कार्यकर्ताओं के संग.

ALSO READ:  UK : उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि जिस प्रकार भूतपूर्व उनके व युवा साथियों द्वारा गढ़वाल कमिश्नर को भी ज्ञापन दिया था कुछ दिन पहले ऋषिकेश में. फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई. इस दौरान निरंतर ही पेड़ काटे जा रहे हैं. पूरी युवा कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और अगर यह अभी भी नहीं रोका गया तो युवा कांग्रेस एसडीएम ऋषिकेश से मुलाक़ात कर कार्यवाही करने को कहेंगे और फिर भी इसमें कोई भी कार्यवाही नहीं की गई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।इस दौरान बैठक में कार्तिक ,आशीष,रोहित विनोद,रितिक,दीपक ,रविंदर,आकाश, निशांत विकास, संजय चौरसिया, विनायक ,शुभम देव ,अमन थापा, ऋषभ, गौरव जोशी, विनय, हिमांशु कश्यप आदि लोग शामिल रहे.

ALSO READ:  हल्द्वानी :उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English