ऋषिकेश : मास्क लगाने के लिए टोका तो विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुरक्षाकर्मी पर भड़के

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मतदान तो निपट गया लेकिन दिन भर चर्चा में रही विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का सुरक्षा कर्मी से बहस. हुआ यूं कि, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मतदान के दौरान एक सुरक्षाकर्मी से जमकर बहस हो गई। सुभाष चौक स्थित नाभा हाउस में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल चुनाव डयूटी पर राजस्थान से आए होमगार्ड पर भड़क गए।

बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे करीब अग्रवाल नाभा हाउस स्थित एक बूथ पर पहुंचे। जहां अंधेरा होने पर उन्होंन वहां तैनात सुरक्षा कर्मी का बल्ब की व्यवस्था करने या फिर रोशनी के लिए खिड़की खोलने को कहा। रोशनी व्यवस्था नहीं होने पर भाजपा प्रत्याशी बूथ के अंदर प्रवेश करने लगे, तभी वहां तैनात होमगार्ड ने उन्हें मास्क पहनने के लिए टोका, जिसे पर वह भड़क उठे। अग्रवाल ने सुरक्षा कर्मी को कहा कि वह पहले वह खुद अपनी सुरक्षा करे। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की सभी डोज ली हुई है तो उन्हें मास्क की जरूरत नहीं है। बोले सुरक्षा डयूटी पर आए हो डयूटी करो मास्क देखने का अधिकार नहीं है। वहीँ घटना का वीडियो दिन भर सोशल साइटों में वायरल होता रहा. लोगों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ।

ALSO READ:  UK :मंत्री सतपाल महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण

ऋषिकेश विधानसभा सीट पर 60 प्रतिशत मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत महसूस की है। देर रात तक कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर महाराणा स्पोर्टस कॉलेज देहरादून के लिए रवाना हुई। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के दो जोन रायवाला और ऋषिकेश के 180 बूथों पर मतदान सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ।

Related Articles

हिन्दी English