ऋषिकेश: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज अपने दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को योग नगरी पहुचेंगे पहली बार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज अपने दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को योग नगरी ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। इस दौरान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य नगर क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित स्वागत और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे ।

इसके अलावा शनिवार को ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामीनारायण घाट में आयोजित होने वाली सांयकालीन गंगा आरती में भी मौजूद रहेंगे।

यहां प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में जगतगुरु संयास आश्रम के महामंडलेश्वर अभिषेक चेतन गिरी महाराज ने बताया कि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज पहली बार योग नगरी ऋषिकेश पधार रहे हैं । उन्होंने बताया कि शंकराचार्य अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नगर क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। स्वामी अभिषेक चैतन्य गिरी ने बताया कि शनिवार को शंकराचार्य जी के पावन सानिध्य में स्वामीनारायण घाट में साय कालीन आरती दिव्य और भव्य ढंग से आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती सभागार में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा । इसके बाद स्थानीय भरत मंदिर श्री महंत की ओर से ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य का स्वागत एवं अभिनंदन तथा पादुका पूजन परिषद में किया जाएगा।

ALSO READ:  देहरादून में 3 लोगों का एक साथ मर्डर, बिजनौर निवासी पलम्बर राजकुमार गिरफ्तार

कार्यक्रम के समन्वयक रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि इस अवसर पर ऋषिकेश एवं हरिद्वार के महामंडलेश्वर संत उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 12:30 बजे जगत गुरु शंकराचार्य जी की दयानंद सभागार में प्रेस वार्ता भी आयोजित की जाएगी।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English