ऋषिकेश : विद्यालय में ‘कन्या भारती छात्रा संसद’ के गठन के लिए गुप्त मतदान हुआ 14 बीघा क्षेत्र में, सोमवार को होगी शपथ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : लोकतंत्र में मतदान जरुरी होता है और चुने हुए जनप्रतिनिधि देश की बागडोर सँभालते हैं. उसी क्रम में विद्यालय में भी उसी प्रक्रिया को अपनाया गया. ताकि छात्राओं को लोकतांत्रिक ब्यवस्था से रूबरू करवा पाएं. विद्यालय जयदेव प्रसाद उमादत कुडियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 14 बीघा क्षेत्र में कन्या भारती छात्रा संसद के गठन हेतू आवेदित पदों (प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री, सेनापति, कोषाध्यक्ष, प्रचार प्रसार, अभिलेख मंत्री और विद्यालय के अन्य विभागों के प्रमुख) के प्रत्याशियों के चयन हेतू वोटिंग आधारित मतदान हुआ. सभी छात्राओं ने गुप्त मतदान का प्रयोग करते हुए अपने अपने मतपत्रों को मतदान पेटी में प्रेषित किया. जिसकी गणना के पश्चात सोमवार दिनांक 2/5/22 को विजयी प्रत्याशियों को कन्या भारती प्रमुख आचार्या नमिता सेमवाल एवं प्रधानाचार्य रजनी रावत अपने-अपने पदों के कर्तव्यनिष्ठा हेतू शपथ दिलवाएंगी.

ALSO READ:  UK :भाजपा के "सेवा संकल्प अभियान” में तहत भाजपा नेता पवन शर्मा ने शिरकत की

वहीँ, इस अवसर पर प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, मतगणना अधिकारी शांति प्रकाश पाण्डेय, कविता नेगी, रेनू भट्ट, तृप्ति मंझेडा और विद्यालय के समस्त आचार्या बहन उपस्थित रहीं.

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English