ऋषिकेश : 3 दिन से टापू पर फंसे बाबा को रेस्क्यू किया एसडीआरएफ टीम ने…ऐसे और इस हालत में मिला बाबा (Video)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गंगा किनारे टापू पर फंसे एक बाबा को एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित निकाला है. ऋषिकेश के मस्तराम घाट पर विगत तीन दिनों से टापू पर फंसे एक बाबा की देवदूत बनकर बचाई जान SDRF ढालवाला ने । बाबा का नाम चन्दन दास है और उम्र 42 वर्ष है. लक्ष्मी नारायण मंदिर रामझूला की घटना है. तीन दिन से बाबा रेत और बड़े-बड़े नदी के पत्थर के बीच फंसा हुआ था. बाबा के पास फोन था लेकिन छोटा वाला था और वह स्विच ऑफ हो गया था बैटरी ख़त्म होने की वजह से.

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन

गंगा नदी का अचानक पानी बढ़ने लगा और अब गंगा नदी का पानी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है ऐसे में बाबा की जान को ख़तरा हो सकता था. ऐसे में एसडीआरएफ ढालवाला की टीम को सूचना प्राप्त हुई और तुरंत टीम पहुंची राफ्ट लेकर और बाबा को शकुशल निकाल लायी. रेस्क्यू टीम में किशोर कुमार, ओमप्रकाश, अमीचंद, पंकज, जीतेन्द्र और कपिल कुमार थे. वहीँ इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि टीम समय पर पहुँच गयी थी और समय पर पता नहीं चलता तो बाबा की जान को खतरा हो सकता था.

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English